फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Weather changed due to rain, people were seen in warm clothes

बारिश ने फिर कराया ठंडक एहसास

Sat, 26 Feb 2022 10:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:11 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to rain, people were seen in warm clothes
पथरी क्षेत्र स्थित खेत में गिरी फसल। - फोटो : HARIDWAR
सुबह शुरू हुई बारिश ने लोगों को फिर से ठंड का अहसास करा दिया। एक बार फिर से लोगों ने अपने गर्म कपड़े बाहर निकाल लिये हैं। दूसरी तरफ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

चार दिन पहले मौसम में एकदम से बदलाव आ गया था। चटख धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा था और लोगों ने गरम कपड़े पहनने कम कर दिए थे। दिन के समय तो स्वेटर पहनना भी मुश्किल हो रहा था। बृहस्पतिवार से मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज बौछारों के साथ बारिश हुई। शुक्रवार को सुबह करीब पांच से ग्यारह बजे तक हल्की बारिश हुई। इससे मौसम एकदम बदल गया था। शनिवार को भी शहर और देहात में हवा चलने के साथ बारिश हुई। लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद ठंड लौट आई और लोगों ने फिर गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। ऋतु आलोकशाला बहादराबाद के शोध पर्यवेक्षक नरेंद्र रावत ने बताया कि 4.0 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

उधर, जनपद में करीब 45 हजार हेक्टेयर में बोई गई गेहूं की फसल को लेकर किसान के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं। किसानों के गेहूं की फसल के गिरने की डर सता रहा है। यदि गेहूं की फसल गिर गई तो उसमें बालियां आने प्रभावित हो जाएंगी। खेेतों में कटी और खड़ी सरसों की फसल को बारिश से नुकसान पहुंच सकता है। मुख्य कृषि अधिकारी विजय कुमार देवराड़ी ने बताया कि गेहूं की फसल को अभी तक नुकसान होने की सूचना नहीं है। लेकिन बारिश से सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि किसान इस समय फसलों की सिंचाई करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed