फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   We will bring BJP's scams to the public: Rana

भाजपा के घोटालों को जन-जन तक पहुंचाएंगे : राणा

Sun, 23 Nov 2025 08:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 23 Nov 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
We will bring BJP's scams to the public: Rana
फोटो समाचार
विज्ञापन

-शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में हुए नवनियुक्त पदाधिकारी का सम्मान
-पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिया एकजुटता का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी




हरिद्वार। शिवालिक नगर में कांग्रेस के नवनियुक्त महानगर और ग्रामीण जिलाध्यक्षों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव महेश प्रताप राणा ने किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच काम करेंगे और भाजपा सरकार के घोटालों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।



समारोह में महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह और अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष तीर्थपाल रवि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम भारी जनसमूह और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन




अमन गर्ग ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि विकास केवल कांग्रेस ही कर सकती है। बालेश्वर सिंह ने कहा कि 2027 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी। तीर्थपाल रवि ने शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर आभार जताया, जबकि सीपी सिंह ने कहा कि युवा टीम कांग्रेस को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुरली मनोहर, राजीव चौधरी, पूनम भगत, रतन सिंह ठाकुर, विकास सिंह, मनीराम, शेखर, सत्येंद्र वर्मा, सतपाल शास्त्री, गरीबदास, राजेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed