फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   'We have to take a pledge to protect nature'

‘व्हाट्सअप से हटकर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेना होगा’

Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
'We have to take a pledge to protect nature'
भारत विकास परिषद शाखा पंचपुरी की ओर से ‘पर्यावरण विघटन जिम्मेदार कौन है’ विषय पर वेबिनार संगोष्ठी आयोजित की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए व्हाट्सएप से हटकर प्रकृति की ओर लौटने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन

पर्यावरणविद एवं पक्षी वैज्ञानिक गुरुकुल कांगड़ी विवि के पूर्व कुलसचिव प्रो. दिनेश भट्ट ने कहा कि पर्यावरण विघटन के लिए मानव जाति ही जिम्मेदार है। औद्योगिकीकरण, शहरीकरण, एग्रीकल्चर, बांध निर्माण, सड़क निर्माण इत्यादि के लिए अत्यधिक वनों का कटाव हुआ है। फार्मा कम्पनियों द्वारा हिमालय की जड़ी-बूटियों और औषधीय पादपों का अत्यधिक दोहन हो रहा है। कई औषधीय पौधे विलुप्त होने के कगार पर हैं।
विज्ञापन

योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोॅ सुरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि प्रकृति ने मानव को सभी वस्तुएं ऐसी प्रदान की हैं जिनसे वह किसी न किसी रूप में लाभांवित होता रहा है। शाखा अध्यक्ष डॉ. ऊधम सिंह ने कहा कि प्रगतिशील होने और तेजी से विकास करने की होड़ में हमने अपनी सुख, सुविधा और आनंद के लिए,नए नए संसाधन जुटाने के लिए पेड़ पौधों, जंगलों का विनाश किया है। परिषद के प्रांतीय सचिव जेके मोंगा, सचिव हेमंत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. कृष्ण कुमार, रश्मि मोंगा, रेखा नेगी, एसआर गुप्ता, डॉ गजेंद्र सिंह राणा, संजीव लांबा, राधिका नागरथ, रितु सहदेव, शोभा सिंह आदि ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed