फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Waterlogging due to heavy rain, open corporation's pole

झमाझम बारिश से जलभराव, खुली निगम की पोल

Sat, 30 Jul 2022 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to heavy rain, open corporation's pole
शुक्रवार रात झमाझम और शनिवार को रिमझिम बारिश ने मौसम सुहावना हो गया। शुक्रवार रात में बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। अंडरपास ही नहीं पहली बार चंद्राचार्य चौक पर कई फीट पानी भर गया। वाहनों का आवागमन बाधित रहा। कई इलाकों में घरों और दुकानों में भी पानी घुसने से लोगों को पूरी रात जूझना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक करीब 34 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम तक काफी उमस थी। रात को अचानक बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश से शहर में कई इलाकों में जलभराव हो गया। नालों की सफाई नहीं होने से पानी सड़कों पर भर गया। चंद्राचार्य चौक पर सीजन में पहली बार कई फीट पानी भर गया। चौक पर लगाए नगर निगम के पंप सेट किसी काम नहीं आए। चौक पर कई वाहनों के इंजन में पानी भरने से खड़े हो गए। लोग भीगते हुए वाहनों को धक्का मारते नजर आए। स्थानीय लोगों ने चौक में जलभराव और फंसे वाहनों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शहर के विकास और निगम के दावों पर तंज कसे।
विज्ञापन

भगत सिंह चौक और ज्वालापुर स्थित रेलवे अंडरपास में भी कई फीट पानी भर गया। इससे वाहनों की आवाजाही बंद रही। चंद्राचार्य चौक पर पुलिस ने बैरियर लगाकर भगत सिंह चौक के लिए निकलने वाला मार्ग बंद कर दिया। ज्वालापुर कटहरा बाजार, आंबेडकर नगर, पांवधोई, चौहानान, धीरवाली, पुरानी सब्जी मंडी, कनखल, जगजीतपुर के कई इलाकों में सड़कें तालाब बन बई। इन इलाकों में लोगों के घरों में भी पानी भर गया। लोग पूरी रात परेशान रहे। कृष्णा नगर और मोती बाजार में कई दुकानों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह से रिमझिम बारिश चलते रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार रात से शनिवार सुबह आठ बजे तक 34 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। इससे अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री आ गया।

292.40 पहुंचा गंगा का जलस्तर
पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया। भीमगोड़ा बैराज के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर 292.40 मीटर रिकार्ड किया गया। 293 मीटर में चेतावनी रेखा है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की गंगा के जलस्तर पर निगरानी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed