फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Water on farmers' hard work

किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

Wed, 01 Jul 2020 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Water on farmers' hard work
नौरी में हुई तेज बारिश के चलते रतमऊ उफान पर आने से जलभराव में से निकालते ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
पहाड़ोें में हुई तेज बारिश के बाद रतमऊ नदी उफान पर आ गई। नदी में पानी बढ़ने पर किसानों की सब्जी के फसल बह गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि सर्दी और गर्मी के मौसम में क्षेत्र के किसान बरसाती नदियों में सब्जी की खेती करते हैं। तेलीवाला के समीप आसपास के किसानों ने लौकी, खीरा, तुरई, टमाटर की फसल बोई थी। इस साल सब्जी की अच्छी फसल हुई थी। बुधवार को पहाड़ों में तेज बारिश के बाद नदी में पानी बढ़ गया और फसल बह गई। जहां फसल बही नहीं मिट्टी वाले पानी से खराब हो गई। आसपास के किसान कुछ देर के लिए नदी की दूसरी तरफ फंसे रहे। पानी कम होने पर ही किसान घर लौटे। किसान पंकज, विजयपाल, रघुवीर, पवन सिंह, परवीन, सतपाल आदि कहना है कि अचानक हुई बारिश से बहुत नुकसान हुआ है। इन लोगों का कहना है कि यदि उन्हें पानी बढ़ने का आभास होता तो पहले सब्जियों को तोड़ लेते। किसान मुल्की चंद ने बताया पांच बीघा में लौकी, तुरई व कद्दू की फसल बोई थी। इस बार मौसम के साथ देने की वजह से फसल भी काफी अच्छी हुई थी, लेकिन रतमऊ नदी मे आये पानी से सब बर्बाद हो गया। कोटामुरादनगर निवासी किसान इसम सिंह ने बताया कि तीन बीघा में नदी के किनारे सब्जी बोई थी। किसानों ने मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed