{"_id":"66ae72b2c74a7ff59a083832","slug":"water-did-not-reach-1700-families-in-haridwar-green-apartment-even-after-four-days-haridwar-news-c-35-1-hrd1003-121256-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार ग्रीन अपार्टमेंट में चार दिन बाद भी 1700 परिवारों तक नहीं पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार ग्रीन अपार्टमेंट में चार दिन बाद भी 1700 परिवारों तक नहीं पहुंचा पानी
विज्ञापन
सिडकुल। रोशनाबाद स्थित हरिद्वार ग्रीन अपार्टमेंट के बेसमेंट में भरा बारिश का पानी मैनेजमेंट ने निकाल दिया। अस्थाई रूप से डीजल युक्त जनरेटर से बिजली की आपूर्ति भी सुचारू कर दी लेकिन, पीने का पानी चार दिन बाद भी अपार्टमेंट में लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पाया है। पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार रात तक 46 ब्लॉकों के 1700 परिवारों तक पानी पहुंचाने की भी उम्मीद है। अपार्टमेंट मैनेजमेंट बेसमेंट में बने पावर प्लांट की मरम्मत कराने के बाद रविवार दोपहर तक व्यवस्था पहले की भांति पटरी पर लाने का दावा कर रहा है।
बीते बुधवार की रात हुई तेज बारिश के कारण हरिद्वार ग्रीन के बेसमेंट में करीब 12-14 फीट पानी भर गया था। इस वजह से अपार्टमेंट की बिजली-पानी आपूर्ति बंद हो गई थी। पिछले चार दिनों से बिजली पैनल और ट्रांसफार्मर में भरे पानी को निकाला जा रहा है। अपार्टमेंट के 46 ब्लॉकों के करीब 1700 परिवार अभी भी पीने के पानी से वंचित हैं।
विज्ञापन
हरिद्वार ग्रीन स्टेट मैनेजर जगदीश शर्मा ने कहा कि छह जनरेटर ओर चार वॉटर पंप एवं दो फेन पंप से पानी लगातार निकाला जा रहा है। शनिवार रात तक पानी भी लोगों के घरों तक पहुंच जाएगा। रविवार तक हर हाल में व्यवस्था सुधर जाएगी।