फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vishnu became the reward of 10 thousand for Haridwar police

विष्णु बना हरिद्वार पुलिस का 10 हजार का इनामी

Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Vishnu became the reward of 10 thousand for Haridwar police
खन्ना नगर में दिन दहाड़े हुए फायरिंग प्रकरण मामले में हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा समेत पांच आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के खन्ना नगर निवासी दीपक टंडन के घर पर दिन दहाड़े विष्णु अरोड़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हवाई फायरिंग करते हुए मारपीट की थी। इस मामले में पुलिस ने दीपक की शिकायत पर विष्णु समेत 45 आरोपियों पर केस दज्र किया था। इनमें 15 आरोपी को नामजद किया गया है। जबकि 30 अज्ञात थे। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विष्णु अरोड़ा के भाई कृष्णा अरोड़ा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी विष्णु अभी पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा है।
विज्ञापन

आरोपियों के फरार होने के चलते पुलिस पांच आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने विष्णु अरोड़ा निवासी गली नंबर पांच खन्ना नगर, नोनि पावले निवासी वाल्मीकि बस्ती कनखल, कुन्नु पहाड़ी निवासी जगजीतपुर कनखल, श्रेय शास्त्री निवासी रामघाट बड़ी सब्जी मंडी व लक्की भदौरिया निवासी पेट्रोल पंप कनखल के पर इनाम घोषित किया है। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed