फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers stage protest demanding crossing on NH

Haridwar News: एनएच पर क्रॉसिंग की मांग के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 20 Jul 2026 04:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers stage protest demanding crossing on NH
बहादराबाद। गांव बढ़ेड़ी राजपूतान में एनएच पर फ्लाईओवर के नीचे क्रॉसिंग की व्यवस्था किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरिद्वार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भेजकर फ्लाईओवर के नीचे क्रॉसिंग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव बढ़ेड़ी राजपूतान में बने फ्लाईओवर से आसपास के करीब आठ से दस गांवों का संपर्क जुड़ा हुआ है। फ्लाईओवर बनने के बाद सुरक्षित क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, किसानों, बुजुर्गों और महिलाओं को हाईवे पार करने के दौरान जान जोखिम में डालनी पड़ रही हैं। वही, दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी हरिद्वार, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को भेजे पत्र में मांग की है कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए फ्लाईओवर के नीचे तत्काल क्रॉसिंग खोली जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल बढ़ेड़ी राजपूतान का नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों की जनता से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जल्द कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर राव अजमत, आदित्य राज सैनी, रवींद्र सैनी, इस्तेखार, जॉनी, अंकित, शिवम, अहसान, मुसव्वर, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed