फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Villagers protest against ration dealer

राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 16 May 2022 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against ration dealer
पदार्था,मुस्तफाबाद में राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण । - फोटो : HARIDWAR
पदार्था, मुस्तफाबाद में राशन नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीलर पर मनमानी का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम एवं जिला पूर्ति अधिकारी से राशन वितरण की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पहले पंचायत क्षेत्र का रहने वाला डीलर गांव में राशन वितरण करता था। उक्त व्यक्ति से अचानक राशन की दुकान हटा ली गई। इसके बाद राशन की दुकान दो किलोमीटर दूर घिस्सूपुरा गांव के डीलर से अटैच कर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त राशन डीलर जानबूझकर वितरण में देरी करता है। ग्रामीणों ने बताया कि पदार्था, मुस्तफाबाद में रविवार को राशन डीलर ने मुनादी कराई थी कि सोमवार सुबह पदार्था, मुस्तफाबाद में दुकान पर राशन वितरित किया जाएगा। सोमवार सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए थे। घंटों तक इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर तक दुकान नहीं खुली। वहीं राशन डीलर का मोबाइल भी बंद था। धूप में खड़े लोगों ने आक्रोशित होकर डीलर की मनमानी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में हमीद, शहराना, मीना, रसिया, रईशा, मेहशर, अफसरी, सईना, शाहजहां, मतलूब, फिरदौस, मोमिना, खुर्शीदा, अंजुम, जमीला, असगर, रहमान आदि ग्रामीण शामिल रहे। दूसरी ओर जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल का कहना है कि संबंधित राशन डीलर को जल्द ही राशन वितरित करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित डीलर ने दो दिन के भीतर राशनकार्ड धारकों को राशन वितरित नहीं किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed