{"_id":"697a1878885c1013cc06156a","slug":"villagers-furious-over-half-finished-road-construction-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-144226-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: आधी-अधूरी सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: आधी-अधूरी सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण
Wed, 28 Jan 2026 07:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Wed, 28 Jan 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
बहादराबाद। ग्राम पंचायत बोंगला में आधी-अधूरी सड़क निर्माण कार्य पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण का कार्य शुरू तो किया गया लेकिन बीच में ही कार्य रोक दिया गया जिससे आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी नरेंद्र, मुकेश,,मुन्ना सिंह, रविंदर आदि ने बताया कि जिला पंचायत की ओर से बनाई जा रही लॉकिंग टाइल्स सड़क का कार्य प्रदीप के घर गोगामेड़ी तक होने का बोर्ड विभाग की ओर से लगाया गया है, लेकिन सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ। अधूरी सड़क के कारण बरसात के मौसम में कीचड़ और गड्ढों की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे बुजुर्गों, स्कूली बच्चों व अन्य को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है। सीडीओ ईश्वर चंद ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य के लिए जिला योजना के अंतर्गत प्रस्ताव (एस्टीमेट) भेजा गया था। योजना से प्राप्त बजट के अनुसार ही सड़क का निर्माण कराया गया है। शेष सड़क निर्माण के लिए जिला योजना में प्रस्ताव भेजा जाएगा। बजट आने के बाद बची सड़क को बनाया जाएगा।