फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Village head honored for 100% marriage registration in UCC

Haridwar News: यूसीसी में शत प्रतिशत विवाह पंजीकरण पर ग्राम प्रधान सम्मानित

Wed, 28 Jan 2026 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 28 Jan 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Village head honored for 100% marriage registration in UCC
लालढांग। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दूधला दयालवाला उर्फ टांटवाला में शत प्रतिशत यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण कराने पर ग्राम प्रधान यशपाल सिंह को सम्मानित किया गया है। उन्हें नगर विधायक मदन कौशिक, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र की ओर से प्रशस्तिपत्र दिया गया। ग्राम पंचायत क्षेत्र में 115 दंपती का पंजीकरण किया गया है। ग्राम प्रधान यशपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अनुज कुमार के साथ-साथ घर-घर जाकर लोगों को यूसीसी पोर्टल में विवाह पंजीकरण कराने के लिए जागरूक किया गया। इससे लोगों की ओर से अपना पंजीकरण यूसीसी में किया गया। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पूरी ग्राम पंचायत के लोगों का है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जाता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed