फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Village head beheaded for not adding name to Prime Minister's residence list

Haridwar News: प्रधानमंत्री आवास सूची में नाम न जोड़ने पर ग्राम प्रधान का फोड़ा सिर

Wed, 05 Feb 2025 11:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Village head beheaded for not adding name to Prime Minister's residence list
हरिद्वार। ग्रामीणों की ओर से बताए गए नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नहीं जोड़ने पर ग्राम प्रधान का सिर फोड़ दिया। पंचायत की खुली बैठक में हुए विवाद में ग्राम प्रधान को धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के गांव पीतपुर की ग्राम पंचायत में खुली बैठक चल रही थी। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव मनोज चौधरी और जेई आदित्य वर्मा भी मौजूद थे। इसमें आवासहीन परिवारों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में चढ़ाए जा रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों की ओर से भी नाम जुड़वाने की मांग की गई, लेकिन ग्राम प्रधान राकेश की ओर से बताए गए नाम अपात्र होने पर सूची में दर्ज करने से इन्कार कर दिया। ग्रामीण नाम चढ़वाने की जिद करने लगे। इससे ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया। मामला बढ़ने पर कुछ लोगों ने ग्राम प्रधान पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से लैस ग्रामीणों ने प्रधान का सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन

बैठक में मारपीट होने पर अफरातफरी भी मच गई। ग्रामीण बैठकर छोड़कर भाग खड़े हुए। हालांकि, कुछ ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर हमला करने वाले आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वो ग्रााम प्रधान को धमकी देते हुए मौका पाकर फरार हो गए। ग्राम प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। विभाग के अधिकारियों को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed