फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Haridwar Silver jubilee celebration of Vatsalya Vatika VHP leaders and saints inspired Hindutva and Sanatan

Haridwar: वात्सल्य वाटिका का रजत जयंती समारोह, हिंदुत्व और सनातन को प्रेरित कर गए विहिप के नेता और संत

Sun, 29 Oct 2023 09:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 29 Oct 2023 09:17 PM IST
सार

समारोह में मिलिंद परांडे ने कहा कि समाज के उत्थान का कार्य करना सर्वोत्तम कार्य है, क्योंकि इस से ही देश का उत्थान होगा।

विज्ञापन
Haridwar Silver jubilee celebration of Vatsalya Vatika VHP leaders and saints inspired Hindutva and Sanatan
कार्यक्रम में मौजूद संत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिन्दू परिषद की सेवा प्रकल्प वात्सल्य वाटिका की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह के दूसरे दिन भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, साध्वी ऋतंभरा, पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण समेत देशभर के विहिप के शीर्ष नेता जुटे। उन्होंने हिंदू, हिंदुत्व और सनातन के लिए लोगों को प्रेरित किया।

विज्ञापन


समारोह में मिलिंद परांडे ने कहा कि समाज के उत्थान का कार्य करना सर्वोत्तम कार्य है, क्योंकि इस से ही देश का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि भारत विश्व गुरु बनेगा। विश्व हिन्दू परिषद ने भी संपूर्ण समाज के उत्थान का संकल्प लिया है। इसकी पूर्ति के लिए आज देशभर में पांच हजार से अधिक सेवा कार्य चल रहे हैं। वर्तमान में सेवा लेने से अधिक सेवा देने का मन होना चाहिए और प्रयास करना भी चाहिए। भारत को 1000 वर्ष की राजनैतिक गुलामी भुगतनी पड़ी जिस कारण आम जनमानस में राष्ट्रीय चरित्र का अभाव दिखने लगा।
विज्ञापन


VIDEO : हरकी पैड़ी पर गंगा पूजा के बाद कुमार विश्वास ने सुनाई कविता, जीत लिया सबका दिल
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दीपक जलाने का किया आह्वान
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि पूज्य संतों के मार्गदर्शन में श्रीराम मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस जिम्मेदारी के निमित्त विश्व हिन्दू परिषद बना है। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश के समस्त जनमानस अपने नजदीकी मंदिरों में सामूहिक रूप से उपस्थित होकर विजय महामंत्र का जाप करेंगे। उस दिन अपने घरों में कम से कम पांच दीपक अवश्य जलाएंगे। यह आह्वान भी विश्व हिन्दू परिषद ने किया है। देश में अब कोई मंदिर तोड़ने का साहस नहीं कर सकता है। विश्व हिन्दू परिषद समस्त हिन्दू समाज को अयोध्या आकर श्रीराम मंदिर के दर्शन का निमंत्रण देती है।

सेवा प्रकल्प के लिए अलख जगा गईं साध्वी
राम मंदिर आंदोलन से अपनी अलग पहचान ओजस्वी वक्ता के रूप में कायम करने वाली साध्वी ऋतंभरा ने वात्सल्य वाटिका के समारोह में चिर-परिचित अंदाज में सभा को संबोधित किया। उन्होंने सेवा प्रकल्प से जुड़े लोगों से कहा कि उनकी साधना का वात्सल्य वृक्ष आज फलित हो गया है। उन्होंने मंच से ही ‘मंदिर वहीं बनाएंगे’ का काव्य पाठ किया। कहा, आज 500 वर्षों के संघर्ष और बलिदान की हिन्दू समाज की साधना श्रीराम मंदिर के रूप में फलीभूत होने जा रही है। कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान में हिन्दू समाज आशा से प्रफुल्लित था कि भगवान के दर्शन करने का सौभाग्य अब प्राप्त होगा।

वाटिका से झलकता है अशोक सिंघल का विराट व्यक्तित्व : आचार्य बालकृष्ण
आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि वात्सल्य वाटिका जैसे सेवा प्रकल्प समाज की सहयोगी चरित्र का वास्तविक दर्शन हैं। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल के विराट व्यक्तित्व, समाज के लिए सेवा भाव, समर्पण, धर्म परायणता का दर्शन वात्सल्य वाटिका में प्रदर्शित होता है। व्यक्ति को अपनी संतान को संपत्ति नहीं संस्कार देने चाहिए। आज धर्म के नाम पर भारतीय संस्कृति को दबाने और कुचलने के षड्यंत्र नहीं चलने वाले हैं।

25 नए सेवा प्रकल्प संचालित करेगा विहिप
वात्सल्य वाटिका रजत जयंती समारोह के अवसर पर सेवा प्रकल्प के कोषाध्यक्ष लीलाराम गुप्ता ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कहा कि वात्सल्य वाटिका ने आगामी समय में 25 नए सेवा प्रकल्प, सचल चिकित्सा वाहन, कौशल विकास केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के विकास का संकल्प, संस्कारशाला, संस्कृत विद्यालय शुरू करने का लक्ष्य लिया है। वात्सल्य प्रसून स्मारिका का विमोचन मिलिंद परांडे, साध्वी ऋतंभरा, आचार्य बालकृष्ण, महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद ने संयुक्त रूप से किया।

ये शीर्ष नेता और संस्थानों के लोग हुए शामिल
वात्सल्य वाटिका के रजत जयंती समारोह के अवसर पर महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद महाराज, स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, साध्वी सत्यप्रिया, विश्व हिन्दू परिषद सेवा विभाग संयुक्त क्षेत्र संगठन मंत्री राधेश्याम तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री सोहन सिंह सोलंकी, प्रांत संगठन मंत्री अजय आर्य, प्रांत अध्यक्ष विहिप रविदेव आनंद, साध्वी मैत्रेई गिरी महाराज, सुदर्शन अग्रवाल, राजेश कुमार, यूसी जैन, विधायक आदेश चौहान, सुशील चौहान, संजीव गुप्ता, नवीन मोहन, भारत गगन अग्रवाल आदि के साथ कई लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed