{"_id":"62617662c65839547f60871c","slug":"verification-of-521-people-on-the-first-day-of-the-campaign-haridwar-news-drn409651586","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान के पहले दिन 221 लोगों का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान के पहले दिन 221 लोगों का सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से जिले में बड़े पैमाने पर सघन सत्यापन अभियान शुरू कर दिया गया है। सत्यापन की रिपोर्ट रोजाना जिला पुलिस को पुलिस मुख्यालय को भेजनी होगी। इस सत्यापन अभियान के दौरान राज्य में 10 सालों से रह रहे लोगों, रेहड़ी, पटरी वालों और किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है। पहले दिन पुलिस ने 521 लोगों का सत्यापन किया। वहीं पुलिस एक्ट में चालान भी किया।
चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने और प्रदेश में कानून व शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए पुलिस ने प्रदेश भर में रेहड़ी, ठेली, पटरी, किराएदारों व दस साल से अधिक समय से रहने वाले लोगों के सत्यापन के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इस दौरान उत्तराखंड में नौकरी और व्यापार करने वालों का सत्यापन तो किया ही जा रहा है। साथ ही किरायेदारों का भी भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया गया है। हरिद्वार जिले में दिन भर सभी थाना क्षेत्रों में बीट पुलिसकर्मियों, चौकी प्रभारियों व कोतवाल और थानेदारों ने अभियान चलाकर लोगों का सत्यापन किया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि अभियान के पहले दिन 521 लोगों का सत्यापन किया गया है। इसके साथ ही किरायेदारों की जानकारी ना देने, खुद अपने बारे में जानकारी ना देने पर पुलिस एक्ट में चालान भी किए गए।