फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Verification done by bringing outsiders to police station, challan of Rs 50 issued

Haridwar News: बाहरी लोगों को कोतवाली लाकर किया सत्यापन, 50 के काटे चालान

Sat, 21 Feb 2026 05:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
Verification done by bringing outsiders to police station, challan of Rs 50 issued
हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने शनिवार को सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर 34 व्यक्तियों को कोतवाली लाने के बाद सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 50 लोगों के चालान करते हुए 12,500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने मंडी क्षेत्र में फल-सब्जी की रेहड़ी, ठेली और फड़ लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों को कोतवाली लाकर आईसीजीएस पोर्टल के माध्यम से उनके आपराधिक इतिहास की जांच की। सत्यापन न कराने वालों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मंडी के आढ़तियों को भी सख्त चेतावनी दी गई है। जिन आढ़तियों ने अपने यहां कार्यरत बाहरी मजदूरों का सत्यापन नहीं कराया है, उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम की धारा 83 के तहत चालान कर रिपोर्ट न्यायालय भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मंडी व्यापारी अपने यहां कार्यरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed