फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Veer Shaurya won the match by two wickets in a thrilling contest

Haridwar News: वीर शौर्य ने रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से जीता मैच

Wed, 03 Dec 2025 07:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
Veer Shaurya won the match by two wickets in a thrilling contest
फोटो समाचार
विज्ञापन

हरिद्वार। प्रथम हरिद्वार कप में लीग मैच एसएससीए और वीर शौर्य के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में वीर शौर्य ने दो विकेट से जीत हासिल की। मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वीर शौर्य क्रिकेट ग्राउंड रुड़की में खेले गए मैच में एसएससीए ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए। टीम की ओर से प्रींकल सिंह तोमर ने 74 रन बनाए। वीर शौर्य की ओर से युवराज ने चार, सोहेल, मोहम्मद जैद ने दो-दो विकेट, शिव शाम और आकाश ने एक-एक विकेट लिया। वीर शौर्य ने 28.1 ओवर में रोमांचक मैच में दो विकेट से मैच जीत लिया। टीम की ओर से वंश सैनी ने 69 और अभय ने 31 रन बनाए। एसएससीए की ओर से अर्णव चौहान और उत्कर्ष ने दो-दो विकेट लिए। युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच और प्रींकल सिंह तोमर को फाइटर ऑफ द मैच दिया गया। बृहस्पतिवार को आरएससीए ग्राउंड रुड़की में ऑलराउंडर और रैडिएंट के बीच मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed