फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Vatsalya Vatika A won the tournament in penalty shootout

वात्सल्य वाटिका ए ने पेनल्टी शूटआउट में टूर्नामेंट जीता

Thu, 27 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Vatsalya Vatika A won the tournament in penalty shootout
वेजिटेरियन स्पोर्ट सोसायटी क्लब की ओर से आयोजित किया टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफ? - फोटो : HARIDWAR
वेजिटेरियन स्पोर्ट सोसायटी क्लब की ओर से जगजीतपुर स्थित फुटबाल ग्राउंड में अंडर 14 बालक व बालिका फुटबाल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। टूर्नामेंट आयोजक दिलीप दास ने बताया कि पिछले 24 वर्षों से लगातार टूर्नामेंट कराया जा रहा है। 22 जनवरी से 26 जनवरी तक चले टूर्नामेंट में बालिकाओं की चार टीम और बालकों की 14 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बालिकाओं में वेजिटेरियन स्पोर्ट्स क्लब ए, वेजिटेरियन स्पोर्ट्स क्लब बी, ब्राइट फ्यूचर क्लब ए, ब्राइट फ्यूचर क्लब बी ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में वेजिटेरियन स्पोर्ट्स क्लब ए, वेजीटेरियन स्पोर्ट्स क्लब बी, वेजीटेरियन स्पोर्ट्स क्लब सी, ब्राइट फ्यूचर क्लब ए, ब्राइट फ्यूचर क्लब बी, ब्राइट फ्यूचर क्लब सी, ब्राइट फ्यूचर क्लब डी, वात्सल्य वाटिका बहादराबाद ए, वात्सल्य वाटिका बहादराबाद बी, रुड़की स्पोर्ट्स एकेडमी, गैलेक्सी वारियर, वंदे मातरम चंडी घाट, हरिपुर 11 ए और हरिपुर 11 बी ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में वेजिटेरियन स्पोर्ट्स क्लब ए ने ब्राइट फ्यूचर क्लब ए को हराकर ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन

बालक वर्ग में वात्सल्य वाटिका ए ने वेजिटेरियन स्पोर्ट्स क्लब ए को पेनल्टी शूटआउट से हराया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि समाजसेवी संगम शर्मा और सुमित भाटिया ने ट्रॉफी प्रदान कर उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर किशन सिंह, सतीश वालिया, विमल सैनी, सोहन, अशोक शर्मा, सत्यम कुमार, कार्तिक राणा, संजू, गगन भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed