{"_id":"621271e95d4c9e54115c7215","slug":"various-competitions-will-be-held-at-block-level-haridwar-news-drn4045768184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच होगीं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर पर छात्र-छात्राओं के बीच होगीं प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रथम स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तर पर प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्धारित तिथि तक प्रतियोगिताएं करने के निर्देश जारी किए हैं।
सरकार की ओर से आकांक्षी जनपद हरिद्वार में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत वाद-विवाद, चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल की ओर से जारी आदेशों में बताया गया है कि सभी प्रतियोगिताओं में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगी। वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय अच्छे समाज के निर्माण में ग्रामीण युवाओं की भूमिका रहेगी। प्रतिभागी अंग्रेजी और हिंदी में किसी में से भी एक भाषा में अपनी बात पांच मिनट में रख सकेंगे। चित्रकला का विषय बदलते गांव में सफल पंचायत की भूमिका या बदलती सरकार: आज और भविष्य पर प्रतियोगिता कराई जाएगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 23 फरवरी तक ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता कराने के लिए कहा है। साथ ही ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वालों की सूची भेजनी होगी। 24 फरवरी को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से ज्वालापुर इंटर कॉलेज ज्वालापुर में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान लाने वाले प्रतिभागियों केे भेजने के निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिए गए हैं।