फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   vaigyaanik banana chaahata hai abhishek

वैज्ञानिक बनना चाहता है अभिषेक

Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Thu, 26 May 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अभिषेक कुमार ने हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट में 11वां स्थान प्राप्त कर जनपद में टॉप किया है। अभिषेक ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। मेरिट में नाम आने पर कालेज प्रशासन सहित पूरा परिवार उत्साहित है। अभिषेक वैज्ञानिक बनना चाहता है।
विज्ञापन

अभिषेक के पिता सहराज मूल निवासी लखनऊ, हरिद्वार में सेतु निगम में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत है। वह मायापुर सेतु निगम कालोनी में रहते हैं। उसकी मां पुष्पा देवी गृहणी हैं। अभिषेक ने बताया कि स्कूल समय के बाद वह 5 से 6 घंटे पढ़ाई करते थे। वह सुबह 4 बजे उठता है। वह टीवी बहुत कम देखता है। कभी सिनेमा में फिल्म देखने नहीं गया। वह मोबाइल का प्रयोग नहीं करता है। कभी-कभी वह क्रिकेट खेलने चला जाता है। उसका कहना है कि जब वह कामयाब हो जाएगा तो सभी शौक पूरा करेगा। अभिषेक ने बताया कि उसके दोस्त सीमित है। उसकी बड़ी बहन नेहा एमकॉम कर रही हैं। उससे छोटी बहन प्रीति ने इंटर में 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया है। छोटा भाई कक्षा नौ में पढ़ रहा है।
विज्ञापन

 
अनिरुद्ध ने प्राप्त की मेरिट ने 22वीं रैंक
हरिद्वार। भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के छात्र अनिरुद्ध नामदेव ने हाईस्कूल में 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मेरिट में 22वां एवं कालेज में प्रथम स्थान किया है। अनिरुद्ध साइंस से इंटर उत्तीर्ण कर इंजीनियर बनना चाहते हैं। इस मुकाम के लिए अनिरुद्ध ने रात दिन कड़ी मेहनत की।  मूल रूप से नानौता सहारनपुर निवासी राकेश नामदेव हाल निवासी सर्वप्रिय विहार कनखल का पुत्र अनिरुद्घ नामदेव का मेरिट में 22वां स्थान प्राप्त किया। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। अनिरुद्ध ने बताया कि स्कूल समय के बाद खाना खाकर फिर से पढ़ाई में जुट जाता था। देर रात तक पढ़ाई करना और फिर सुबह पढ़ाई में लग जाना ही उसकी दिनचर्या में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
नेहा एवं पीयूष के अच्छे अंक
हरिद्वार। भेल स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की छात्रा नेहा सक्सेना ने हाईस्कूल में 90 प्रतिशत अंक हासिल कर कालेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नेहा के पिता चिल्ला रेंज में रहकर निर्माण कार्य करते है। दो बहनों में छोटी नेहा इंजीनियर बनना चाहती है। उसकी बड़ी तनेजा सक्सेना एक मोबाइल कंपनी में इंजीनियर है। पढ़ाई में वह उसकी मदद करती है। जिससे नेहा ने यह मुकाम हासिल किया है। वहीं पीयूष झा ने हाईस्कूल में 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पीयूष इंटर में साइंस ग्रुप में प्रवेश लेकर आगे पढ़ाई कर वह इंजीनियर बनना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed