फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   US President with the whole world:

समूचा विश्व अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ

Sat, 21 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Sat, 21 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वप्न अवश्य पूरा होगा। इस्लामिक आतंकवाद समाप्त करने के लिए ट्रंप द्वारा लिए गए संकल्प के साथ पूरी दुनिया है। यह आतंकवाद मानव मात्र का शत्रु है। ओबामा का कथन सही है कि विश्व पर एक दिन हिंदुत्व छा जाएगा।     
विज्ञापन

 
कनखल के जगद्गुरु आश्रम में बातचीत करते हुए शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि भारत ही नहीं सारी दुनिया इस्लामिक आतंकवाद को समाप्त करना चाहती है। लादेन और बगदादी के कारनामे सभी ने देख लिए हैं। शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पहला हमला इस्लामिक आतंकवाद पर बोला है। यह तय है कि इस्लामिक आतंकवाद अमेरिका को भी नुकसान पहुंचा रहा है। जब तक सारी दुनिया से आतंकवाद नहीं मिटाया जाएगा, तब तक कोई देश इससे अछूता नहीं रहेगा। भारत लंबे समय से आतंकवाद का संत्रास झेल रहा है। डोनाल्ड ट्रंप बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने आरंभ से ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का ऐलान किया है। भगवान उनकी मनोकामना को निश्चय ही पूर्ण करेंगे। इस्लामिक आतंकवाद वास्तव में घृणा की जड़ है।
विज्ञापन


धर्म के आधार पर नफरत फैलाने की शिक्षा किसी धर्म में नहीं दी गई है। ट्रंप के आने से विश्व आशान्वित हुआ है।     जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि ओबामा का यह कहना कि कोई हिंदू भविष्य में अमेरिका का राष्ट्रपति हो सकता है, एकदम सही है। आदि शंकराचार्य और हिंदुत्व का अद्वैत वेदांत दर्शन सारी दुनिया को प्रभावित कर रहा है। वास्तव में हिंदुत्व का दर्शन संमार्ग और बंधुत्व का दर्शन है। यह शांति से भरा हुआ दर्शन है। मानव मात्र के कल्याण की कामना करने वाला दर्शन है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया इसाइयत और इस्लाम से ऊब रही है। ऐसे में एकमात्र हिंदुत्व का दर्शन ही राह दिखाएगा। जगद्गुरु ने कहा कि 21वीं शताब्दी सचमुच हिंदुत्व की शताब्दी है। ओबामा ने विदा होते हुए दिए गए संदेश से स्पष्ट कर दिया है कि लंबे अरसे तक विश्वगुरु रहा भारत एक बार फिर विश्वगुरु के पद पर आसीन होगा। इन दिनों लक्षण इसी ओर इंगित कर रहे हैं। हाल में अनेक देशों में हुई घटनाएं बताती हैं कि दुनिया भर के लोग हिंदुत्व के आध्यात्म के प्रति आकर्षित हो रहे हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed