फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   US Embassy appreciated GRP

अमेरिकी दूतावास ने जीआरपी की कार्यशैली को सराहा

Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
US Embassy appreciated GRP
हरिद्वार जीआरपी एसओ अनुज सिंह को सम्मानित करते एसपी रेलवे मंजूनाथ टीसी । - फोटो : HARIDWAR
अमेरिकन महिला का उपचार कराकर उसे वापस अपने देश सकुशल भेजने पर अमेरिकी दूतावास ने हरिद्वार जीआरपी पुलिस की कार्यशैली को सराहना की है। बेहतर कार्य करने पर शुक्रवार को एसपी रेलवे मंजूनाथ टीसी ने एसओ जीआरपी अनुज सिंह को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 31 जुलाई को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर एक विदेशी महिला लावारिस अवस्था में मिली थी। मानसिक रूप से परेशान लग रही महिला ने अपना नाम एमएस ब्लोसम अनिता बर्टन निवासी अमेरिका बताया था। जीआरपी ने महिला को उपचार के लिए ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका कई दिन तक उपचार चला। 13 अगस्त को महिला की हालत में सुधार होने पर उसे नई दिल्ली में अमेरिका के राजदूत के कार्यालय को सौंपा गया। इसके बाद महिला अपने देश भेज दिया गया था। जीआरपी पुलिस की कार्यशैली की सराहना के बाद शुक्रवार को एसपी जीआरपी रेलवे मंजूनाथ टीसी और एएसपी मनोज कत्याल ने थानाध्यक्ष जीआरपी अनुज सिंह व उनकी टीम को सम्मानित किया। पुलिस टीम में दरोगा प्रदीप राठौर, मुकेश कुमार, अजेंद्र सिंह रावत, नरेश कठैत, संदीप, ओम प्रकाश, कुलदीप, संदीप वर्मा, नरेश, विजय लक्ष्मी, कल्पना, शोभा पंवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed