फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uprooted the shutter of the mini bank and blew four lakhs

मिनी बैंक का शटर उखाड़ चोरों ने उड़ाई नकदी

Fri, 18 Nov 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Uprooted the shutter of the mini bank and blew four lakhs
थाना क्षेत्र में चोरों ने लोगों की नींद उड़ा दी है। एक मंदिर में लूट और एक में चोरी की घटना के बाद अब चोरों ने मिनी बैंक को निशाना बनाया। चोर बैंक ऑफ बड़ोदा की मिनी शाखा का शटर के ताले तोड़ने के बाद अंदर रखी साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। बढ़ती वारदातों से पुलिस की लापरवाही भी उजागर हो रही है।
विज्ञापन

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी लुकमान पतंजलि फूड पार्क के पास बैंक ऑफ बड़ोदा की मिनी शाखा संचालित करता है। बृहस्पतिवार की शाम को बैंक को बंद कर लुकमान अपने घर लौट गए। अगले दिन शुक्रवार की सुबह जब बैंक पहुंचे तो शटर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो साढ़े चार लाख रुपये की नकदी गायब थी।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बैंक संचालक ने पुलिस को मामले में तहरीर दी। फेरूपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed