{"_id":"6ad0c071fbc76ec9ea0d07c1","slug":"char-dham-yatra-over-59-million-pilgrims-arrive-haridwar-news-c-149-1-hrd1003-5351-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड 59 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड 59 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
विज्ञापन
फोटो :
- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने हरिद्वार में बैठक के बाद प्रेस वार्ता के दौरान दी जानकारी
- बोले, सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर दे रही है विशेष ध्यान
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि अब तक कुल 59.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए हैं। यात्रा सुचारु और सुव्यवस्थित ढंग से चल रही है।
सतपाल महाराज ने पत्रकारों से कहा कि श्रद्धालुओं में यात्रा को लेकर व्यापक उत्साह है। इस सीजन में यमुनोत्री धाम में 8,26,965 श्रद्धालु पहुंचे। गंगोत्री धाम में 9,29,664 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदारनाथ धाम में 17,29,170 श्रद्धालु आए। बदरीनाथ धाम में 20,32,477 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर रही है।
वर्तमान सीजन की चारधाम यात्रा के लिए अब तक 72.45 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया है। यह संख्या यात्रा के प्रति लोगों की रुचि दर्शाती है। सरकार ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।