फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Uproar on the alleged death of animals

पशुओं की कथित मौत पर हंगामा

Wed, 01 Feb 2017 09:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Wed, 01 Feb 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सप्तऋषि क्षेत्र में पालतू पशुओं की सिलसिलेवार कथित मौत को लेकर जमकर हंगामा हुआ। गोशाला प्रबंधक के पक्ष में उतरे क्षेत्रवासियों, साधु संतों ने दूसरे आश्रम के लोगों को पशुओं की मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने एक आश्रम में रहने वाले पिता- पुत्र समेत पांच लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया है। हालांकि, मरने वाले पशुओं की संख्या सामने नहीं आ सकी है।

सप्तऋषि के जीडी पुरम में सद्भावना सेवा परिवार गुजराती गोशाला है। गोशाला प्रबंधक स्वामी दिव्यानंद का आरोप है कि कई माह में उनके कई पशुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने पड़ोस के ही एक आश्रम प्रबंधक को पशुओं की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए क्षेत्रवासियों, साधु संतों एवं समर्थकों के साथ बुधवार सुबह हंगामा खड़ा कर दिया।       
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी मौके पर पहुंचे। गोशाला प्रबंधक ने बताया कि वे निशुल्क दूध वितरित करते हैं। इससे दूसरा पक्ष उनसे रंजिश रखता है। इधर, नगर विधायक मदन कौशिक ने भी पहुंचकर मामले को राजनीतिक रंग देना चाहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सुरेंद्र कपूर, उसके बेटे भरत कपूर, वीरेंद्र पुत्र अजीत निवासीगण विवेक विहार फेज टू दिल्ली, अजब सिंह पुत्र रामहेत निवासीगण पाली ग्रीस नोएडा एवं नंद किशोर पुत्र ज्ञानचंद निवासी लोनी गाजियाबाद का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। ये सब गोशाला से सटे आश्रम में रहते हैं। बताया कि मरने वाले मवेशियों की संख्या सामने नहीं आ पाई है। मरने वाले किसी भी मवेशी का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया है। इससे उनके मरने के कारणों की पुष्टि भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed