फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   UP Deputy CM seeks blessings from Jagadguru Rajarajeshwara Ashram

यूपी के डिप्टी सीएम ने जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम से लिया आशीर्वाद

Thu, 09 Dec 2021 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
UP Deputy CM seeks blessings from Jagadguru Rajarajeshwara Ashram
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि साधु संत सनातन धर्म की ध्वजा के वाहक हैं। संत निर्मल ह्दय के होते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लेकर वह आगामी विधानसभा चुुनाव की तैयारियों में जुटेंगे।
विज्ञापन

कनखल स्थित जगद्गुुरु आश्रम पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को शॉल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। महाराज श्री ने भी डिप्टी सीएम को शॉल एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की। इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि स्वामी जी महान संत हैं। महाराज श्री किसी भी प्रकार की भव्यता से दूर रहते हैं। हर समय समाज की चिंता में लगे रहते हैं। ऐसे संत से मिलना उनका सौभाग्य है। वह काफी समय से मिल नहीं पाए थे। इसलिए बृहस्पतिवार को महाराज श्री से मिलने के लिए पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद हर संकट का समाधान करता है। साधु-संत गृहस्थ जीवन और अपने परिवार का त्याग कर जीव जगत के कल्याण एवं सेवा में जीवन पर्यंत योगदान देते हैं। महाराज श्री के आशीर्वाद से 2022 के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को विजयश्री प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड भंग कर संतों व तीर्थ पुरोहितों का आदर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही साधु-संतों व तीर्थ पुरोहितों और भारतीय सभ्यता का आदर सत्कार करती है। उनके हितों के लिए हमेशा संघर्ष भी करती है। ताकि उन पर कोई आंच न आए। इस दौरान देवबंद के विधायक कुंवर ब्रजेश सिंह, अभिषेक कौशिक, जितेंद्र सिंह, विमल कुमार, संजय चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed