फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Ukraine crisis should be resolved soon for stability

विश्व में स्थितरता को यूक्रेन संकट का शीघ्र हो समाधान

Sun, 27 Feb 2022 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ukraine crisis should be resolved soon for stability
एसएमजेएन कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में संबोधित करते कॉलेज के प्राचार्य डा. सुनील कुमार बत्रा । - फोटो : HARIDWAR
यूक्रेन संकट पर एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की ओर से हुई गोष्ठी में
विज्ञापन

वक्ताओं ने विश्व में स्थिरता के लिए शीघ्र समाधान होने की बात कही।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि यूक्रेन संकट का शीघ्र समाधान नहीं होने से भारत के मूलभूत राष्ट्रीय हितों को प्रभावित हो सकते हैं। शीघ्र ही इसका समाधान किया जाना आवश्यक है। डॉ. बत्रा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि अपने राष्ट्रहितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि रूस दुनिया में कच्चे तेल और गैस का प्रमुख निर्यातक है। यदि पश्चिमी देश रूसी निर्यात पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाते हैं तो इससे ईंधन की कीमतों में भारी वृद्धि हो सकती है। रूस-यूक्रेन संकट के कारण न केवल ईंधन की कीमतें बढ़ेंगी। बल्कि इसका असर दूसरे कई अन्य उत्पादों पर भी पड़ेगा।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय माहेश्वरी ने कहा कि ऐतिहासिक अन्याय को पुन: आधार बनाकर रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण किया गया है और यह स्थिति अत्यंत विचारणीय है। उन्होंने कहा कि यह युद्ध स्थानीय से अंतरराष्ट्रीय न बने इसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए। राजनीति विज्ञान के विभाग अध्यक्ष विनय थपलियाल ने कहा कि रूसी लोगों के राष्ट्रीय चरित्र के बारे में कहा जाता है कि वे राष्ट्रीय अपमान आसानी से भूलते नहीं और 1991 के बाद नाटो के पूर्व में प्रसार को रोकने का जो आश्वासन अमेरिका की ओर से दिया गया था उसके उल्लंघन होने के कारण पुतिन ने इस प्रकार की प्रतिक्रिया दी है। समाजशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगदीश चंद्र आर्य ने कहा कि छात्र-छात्राओं के यूक्रेन में फंसे होने के कारण भारत के राष्ट्रीय हितों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा, डॉ. मन मोहन गुप्ता, डॉ. सुषमा नयाल, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, रिंकल गोयल, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. विनीता चौहान, डॉ. मोना शर्मा, डा. रेनू सिंह, अंतिमा त्यागी, मोहन चंद्र पांडेय आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed