फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two tear in Haridwar Transport Welfare Association

हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन में दो फाड़

Fri, 07 Jan 2022 08:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 08:42 PM IST
विज्ञापन
Two tear in Haridwar Transport Welfare Association
हरिद्वार ट्रांसपोर्ट कल्याण समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए एसोसिएशन में दो फाड़ हो गए। एक गुट ने चुनाव रद्द करने की मांग की है। चुनाव रद्द नहीं होने पर हरिद्वार ट्रांसपोर्ट कल्याण समिति बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन

शुक्रवार को ट्रांसपोर्टरों की बैठक में कहा कि तीन दिन सिडकुल स्थित हरिद्वार ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव हुए थे। एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रदीप सांगवान ने बताया कि चुनाव के लिए 7 सदस्य चुनाव समिति बनाई गई थी। जिसका अध्यक्ष सुरेश शर्मा को बनाया गया था। आरोप है कि अध्यक्ष ने अपने भाई जो कि एसोसिएशन का सदस्य भी नहीं था, फर्जीवाड़ा करके उसे चुनाव में खड़ा करवा जितवा दिया। चुनाव के बाद जब उक्त सूचना सदस्यों को मिली तो सदस्यों ने इस पर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

सचिव पद के प्रत्याशी राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अधिकतर सदस्य उनके साथ हैं। दो जनवरी को हुए एसोसिएशन के चुनाव को रद्द करने की मांग करते हैं। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि रजिस्ट्रार को भी ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें चुनाव रद्द करने की मांग की जाएगी। यदि चुनाव निरस्त नहीं होंगे तो हरिद्वार ट्रांसपोर्ट कल्याण समिति बनाएंगे। सर्वसम्मति से संगठन के नाम की घोषण की गई। बैठक में सुधीर जोशी, जसवीर कौशिक, जयदीप आर्य, उमेश चौधरी, विनोद चौधरी, देवेंद्र चौधरी, प्रवीण शर्मा, अशोक शर्मा, निहाल सिंह, नरेंद्र चहल, पवन चौधरी, संजीव बालियान, अशोक देशवाल आदि ट्रांसपोर्टर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed