फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two Smack traffickers climbed handle police

हरिद्वार: दो स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 18 Aug 2019 10:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Two Smack traffickers climbed handle police
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस के हत्थे दो स्मैक तस्कर चढ़े हैं। बरामद स्मैक वेस्ट यूपी के बरेली से तस्करी कर लाने की बात तस्करों ने कबूली है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम गश्त के दौरान चौकी प्रभारी पवन डिमरी ने दो युवकों को पकड़ लिया। युवकों की तलाशी लेने पर करीब 800 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम सचिन माहेश्वरी उर्फ साम्भण पुत्र सुरेश चंद्र निवासी बडौत बागपत (यूपी) हाल निवासी चंडीघाट समाधी चंडी चौकी और सुधीर शर्मा उर्फ मोटा पुत्र ओमप्रकाश निवासी राजवीर कालोनी ओमली आनंद विहार (नई दिल्ली) हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी बेलवाला बताया। चौकी प्रभारी पवन डिमरी की माने तो तस्कर यहां पर पुड़िया बनाकर बेचने के लिए लाए थे। बरेली से स्मैक लाने की बात कबूली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed