{"_id":"6186aef28fd89867304dcce7","slug":"two-sides-clashed-over-the-burning-of-firecrackers-haridwar-news-drn3953785185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखे जलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखे जलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे फोड़ने को लेकर ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को एक ही बिरादरी के दो पक्ष आमने सामने आ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले और छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया। हालांकि बाद में समझौता हो जाने पर कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौहनान में शुक्रवार की देर रात 10 बजे पटाखे फोड़ने को लेकर चौहान बिरादरी के दो पक्ष आमने सामने आ गए। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। जिसके बाद देर रात पटाखे जलाने को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में बुरी तरह मारपीट शुरू हो गई और लाठी डंडों का इस्तेमाल किया गया। सरेराह संघर्ष होने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पाकर ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस फोर्स ने दोनों पक्षों को जैसे तैसे नियंत्रित किया, उसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली में चले आरोप प्रत्यारोप के बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा था, जिसके चलते ही मारपीट हुई। किसी ने भी लिखित में कोई शिकायत नहीं दी है, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।