फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two daughters woman thrown into the river, the people rescued

महिला ने दो बेटियों को गंगा में फेंका, लोगों ने बचाया

Thu, 05 May 2016 12:16 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Thu, 05 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर एक महिला ने अपने दो बच्चियों को गंगा में फेंक दिया, लेकिन तीसरा बच्चा भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने बच्चियों को गंगा से सकुशल निकाल लिया। लोगों ने महिला और उसके तीनों बच्चों को पुलिस को सौंप दिया। महिला ने अपने नाम पता नहीं बताया। महिला की भाषा भी समझ में नहीं आ रही है। पुलिस का कहना है कि महिला गुजरात की रहने वाली लग रही है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने महिला और उसके बच्चों को राजस्थान के एक सेवा संस्थान भेजने का इंतजाम कराया है।

विज्ञापन

बुधवार तड़के करीब 35 वर्षीय महिला तीन बच्चों के साथ हरकी पैड़ी पहुंची। तीन बच्चों में डेढ़ व तीन साल की दो बेटियां और बेटा पांच साल साथ में थे। बताया जा रहा है कि महिला ने देखते ही देखते पहले एक बच्ची को गंगा में फेंका और तुरंत दूसरी बच्ची को फेंक दिया। गंगा में अपनी बहनों को फेंकते देख बेटा भाग गया। वहीं पर मौजूद गंगा स्नान कर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चियों को गंगा से निकाल लिया। मालूम हो कि इस समय घाट पर पानी भी कम है। यह देखकर घाट पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन बच्चों सहित महिला को नगर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तीनों बच्चे ठीक है, लेकिन महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कभी महिला अपना नाम अनीता बताती है तो कभी सुनीता। बताया कि उसकी भाषा से लगता है कि वह गुजरात की है। उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर उसके बच्चों को भरतपुर राजस्थान भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed