फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two arrested with 10 boxes of liquor

10 पेटी तस्करी की शराब के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 10 boxes of liquor
हरिद्वार। 10 पेटी देशी शराब के साथ पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी के मुताबिक जगजीतपुर चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को सूचना मिली थी कि मिस्सरपुर की तरफ से सफेद रंग की कार में तस्करी की शराब भरी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने चौकी गेट पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। मिस्सरपुर की तरफ से आ रही कार को रोका गया तो उसमें चालक के बराबर वाली सीट पर दो शराब की पेटियां रखी हुई थीं। पीछे बैठा व्यक्ति शराब की पेटियों पर हाथ रखकर बैठा हुआ था। कार की तलाशी में 10 पेटियां शराब की बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अजीत कुमार निवासी ग्राम नारायणपुर देवा थाना खिलारी जिला मुरादाबाद हाल निवासी भट्ट प्रॉपर्टी वाली गली राजविहार फेस 2 जगजीतपुर थाना कनखल और श्याम कुमार निवासी मोहल्ला छिपीयान थाना जसपुर ऊधमसिंह नगर हाल निवासी रमा विहार कॉलोनी जमालपुर कला थाना कनखल बताया। कनखल थाना प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed