{"_id":"696e282ecff2200a1c01dcaa","slug":"two-arrested-after-security-guard-assaulted-in-bhel-peeth-bazaar-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-143857-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: भेल पीठ बाजार में सुरक्षाकर्मी से मारपीट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: भेल पीठ बाजार में सुरक्षाकर्मी से मारपीट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-4 पीठ बाजार में ठेली लगाने वाले कुछ लोगों ने भेल के गार्ड के साथ मारपीट कर दी। सिर में चोट आने पर गार्ड को उपचार के लिए ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया। अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार रात भेल सेक्टर-4 में साप्ताहिक पीठ बाजार में एक सुरक्षाकर्मी पहुंचा और सब्जी की ठेली लगाने वाले युवकों से उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद कुछ लोग एकत्र हो गए और सुरक्षाकर्मी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। किसी चीज से सिर में वार करने से चोटें लगने से वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अयान और सुल्तान पांवधोई मोहल्ला ज्वालापुर को हिरासत में ले लिया।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। मामले में तहरीर मिली है, जिस पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।