फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused of stolen motorcycle arrested

Haridwar News: चोरी की मोटरसाइकिल के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused of stolen motorcycle arrested
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र में आई हॉस्पिटल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी कर लेने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरमान निवासी तेलीवाला गंगनहर रुड़की और विनय निवासी गणेशपुर, गंगनहर रुड़की को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। दोनों ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट मोड़ ली थी।
विज्ञापन




सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने बताया कि रविवार को कस्बा चौकी प्रभारी प्रवीण बिष्ट टीम के साथ नहर पटरी पर मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लोहे के पुल बहादराबाद से नहर पटरी और तरफ से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने संदेह होने पर दोनों संदिग्धों को रोक लिया। बाइक चेक करने पर नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो स्वीकार किया कि तीन दिन पहले बाइक हंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर से चोरी की थी।
विज्ञापन




सीओ ने बताया कि दोनों आरोपी बाइक बेचने जा रहे थे। पहचान छिपाने के लिए उस पर मोड़ी हुई नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed