फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two accused of stealing bikes for drug addiction arrested

नशे की लत के लिए बाइक चुराने वाले दो युवक गिरफ्तार

Thu, 04 Aug 2022 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 08:45 PM IST
विज्ञापन
Two accused of stealing bikes for drug addiction arrested
नशे की लत को पूरा करने के लिए बाइक चुराने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चार बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान कनखल थाना क्षेत्र से तीन बाइकें चोरी हुई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जगजीतपुर पुलिस चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार को चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। बुधवार की रात को चौकी प्रभारी को सूचना मिली की जियापोता तिराहे के पास दो युवक चोरी की बाइक का सौदा करने आ रहे हैं। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने नाकेबंदी की। पुलिस ने सूरज निवासी अजीतपुर और आकाश निवासी जगजीतपुर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तीन बाइक हरिद्वार और एक बाइक ऋषिकेश से चोरी की है। पुलिस ने चोरों से पूछताछ के बाद अन्य तीन बाइकों को भी बरामद कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि वह नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed