Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Two Accused Arrested with Smack, Sent to Jail

Haridwar News: स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 25 May 2026 05:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
Two Accused Arrested with Smack, Sent to Jail
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्मैक के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एक आरोपी फरार है। एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत थानाध्यक्ष अजय शाह टीम के साथ रविवार की रात चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इंद्रलोक कॉलोनी स्थित वेदा वेलनेस सेंटर के सामने खाली मैदान के पास से दो युवक स्मैक बेचने के लिए पहुंचे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी सूरज सिंह नेगी निवासी ग्राम बनियाड़ी, अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग और अरुण सिंह बिष्ट निवासी ग्राम चकोट, अगस्तमुनि जनपद रुद्रप्रयाग के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरिद्वार पहुंचने के बाद उन्होंने नितिन कुमार खुराना निवासी सिडकुल से स्मैक खरीदी थी। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed