{"_id":"69e38f16df5f2bb29106ad9e","slug":"tughlaq-decree-family-members-stop-drinking-water-and-food-due-to-love-marriage-haridwar-news-c-35-1-hrd1009-147646-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: तुगलगी फरमान, प्रेम विवाह पर परिजनों का हुक्का-पानी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: तुगलगी फरमान, प्रेम विवाह पर परिजनों का हुक्का-पानी बंद
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने बैठक कर प्रेम विवाह करने पर परिजनों को तुगलगी फरमान सुना दिया। युवक-युवती के शादी करने के बाद परिवार के सदस्यों का हुक्का पानी बंद करने का फैसला ले लिया।
गौरतलब है कि गांव में अब तक बिरादरी के कई युवक अपने ही गांव की बिरादरी की युवतियों को ले जा चुके हैं, जिससे बिरादरी के लोगों में असंतोष फैल रहा है। बताया जाता है कि गांव में इस बिरादरी की बैठक में गांव के अलावा क्षेत्र के अन्य कई गांवों के एक ही बिरादरी के लोग शामिल हुए। बैठक में तुगलकी फरमान का निर्णय क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बैठक में लोगों ने गांव के बिरादरी के युवक के युवती को भगाकर ले जाने व उससे शादी करने पर कड़ा ऐतराज जताया। साथ ही युवक-युवती समेत उनके परिजनों का बिरादरी में हुक्का-पानी बंद करने का निर्णय लिया। वहीं, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।