फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   True God worship is the service of the poor needy: Khadka

गरीब जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची ईश्वर पूजा: खड़का

Sun, 16 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
True God worship is the service of the poor needy: Khadka
हरकी पैड़ी के पास निराश्रितों को कंबल वितरित करते गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं हाम्रो - फोटो : HARIDWAR
गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट एवं हाम्रो स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हरकी पैड़ी व आसपास के घाटों पर रहने वाले निराश्रितों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान गिरवरनाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का ने कहा कि सेवा के उद्देश्य से गठित ट्रस्ट के माध्यम से लगातार गरीब जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष योगाचार्य शिवलाल ज्ञवाली, चमन सिंह सिसोदिया, कमला थापा, सपना खड़का, अनिता ज्ञवाली, पवन कुमार, नितिन श्रोत्रिय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

श्री वैश्य बंधु समाज रजि. मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने सड़कों के किनारे जीवन यापन करने वाले गरीब बेसहारा लोगों को गर्म वस्त्र वितरित किए। संस्थापक अशोक अग्रवाल, डॉ. अजय अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, जय भगवान गुप्ता ने शंकराचार्य चैक, चंडी चैक, ऋषिकुल तिराहे के आसपास सड़क के किनारे रहने वाले निराश्रितों को स्वेटर, जैकेट, कंबल आदि बांटे। इस दौरान अशोक अग्रवाल ने कहा कि संस्था अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए लगातार समाज के गरीब जरूरतमंदों की मदद कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed