फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Truck owners of Haridwar have warned of a strike with four

Haridwar News: ट्रक मालिकों ने हड़ताल की दी चेतावनी

Thu, 07 Dec 2023 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Truck owners of Haridwar have warned of a strike with four
Iफिटनेस की जिम्मेदारी निजी फर्म को सौंपने का भी जताया विरोध, चार सूत्री मांगें उठाईंI
विज्ञापन




प्राइवेट फिटनेस सेंटर को वापस लेने और पुलिस उत्पीड़न रोकने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर हरिद्वार के ट्रक मालिकों ने हड़ताल की चेतावनी दी है। बुधवार को सिडकुल रोड स्थित ट्रांसपोर्ट कार्यालय में बैठक के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया।



ऑल ओवर ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रक मालिकों ने हड़ताल करने पर विचार किया है। जिले की अन्य यूनियनों से इस संबंध में संपर्क किया जा रहा है, ताकि हड़ताल को बड़ा रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिकों के हड़ताल से खाद्य सामग्री की कमी के साथ ही महंगाई बढ़ेगी और कई आवश्यक आवश्यकताओं के सामान की आपूर्ति भी बाधित होगी। इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार प्रशासन होगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष कुंवर राव अखलाक ने कहा कि ओवरलोडिंग के नाम पर ट्रक चालकों का लंबे समय से उत्पीड़न कर अवैध वसूली की जा रही है। चालान का असल अधिकार किसके पास है। इस बात की भी जानकारी तक नहीं है। ट्रक मालिक सभी तरह के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं। उत्पीड़न और अवैध वसूली से वह मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष अकरम हुसैन ने कहा कि सिडकुल से प्रतिदिन उत्तराखंड में सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां माल लेकर आवागमन करती हैं। पहाड़ से आने वाले वाहनों का भार मापने के लिए सरकारी कांटा लगाया जाए, सकल भार में 25 प्रतिशत की छूट दी जाए। प्राइवेट फिटनेस सेंटर में उनको कई गुना ज्यादा खर्च आएगा, जबकि एआरटीओ कार्यालय से उनका खर्च संतुलित आता है। उन्होंने कहा कि सिडकुल में करीब दो हजार ट्रक हैं, जिन्हें निजी फर्म की मनमानी झेलनी पड़ेगी।

इस दौरान साहजेब खान, मुस्तफा, नसीम अहमद, मुम्तयाज अहमद, डैनी, जावेद अली, रियाज अहमद, डॉ़ मान, रिफेत अली, समीम अली, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed