{"_id":"62e6bf2cd7ac31414847d94c","slug":"tricolor-worth-rs-25-will-be-available-in-post-offices-from-today-haridwar-news-drn4187655123","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर घर तिरंगा अभियान: हरिद्वार के डाकघरों में आज से 25 रुपये का मिलेगा तिरंगा, बनेगा सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर घर तिरंगा अभियान: हरिद्वार के डाकघरों में आज से 25 रुपये का मिलेगा तिरंगा, बनेगा सेल्फी प्वाइंट
Mon, 01 Aug 2022 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 05:11 PM IST
सार
देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
तिरंगा
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में डाक विभाग ने बड़ी तैयारी की है। इसके तहत हर घर तिरंगा योजना के अंतर्गत डाकघरों से न केवल तिरंगे का वितरण होगा बल्कि डाकघरों में सेल्फी प्वाइंट भी होगा, जहां आमजन तिरंगे संग सेल्फी ले सकेंगे। हरिद्वार डाकघर में आज से तिरंगा मिलना शुरू हो जाएगा। जिसके लिए 25 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान: उत्तराखंड के 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा, सीएम धामी ने की ये अपील
विज्ञापन
देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संपूर्ण भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की गई है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री ने देश के सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है। इसे ध्यान में रखते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत 1 अगस्त से डाकघरों से तिरंगा ध्वज की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
सिटी पोस्ट मास्टर उम्मेद सिंह रावत ने बताया कि समस्त डाकघरों में 1 अगस्त से बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध रहेगा। इसे 25 रुपये में खरीदा जा सकता है। बताया कि हर घर तिरंगा अभियान में डाक विभाग द्वारा हर घर तिरंगा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। हरिद्वार जिले के सभी डाकघरों में आज से तिरंगे की बिक्री शुरू हो जाएगी।