फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Tribute paid to Masoom, hanging demand for accused

मसूम को दी श्रद्धांजलि, आरोपियों के लिए फांसी की मांग

Sun, 27 Dec 2020 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Masoom, hanging demand for accused
मासूम को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धाजंलि देते कांग्रेस के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
हरिद्वार की मासूम बिटिया को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार देरशाम धनौरी क्षेत्र के तेलीवाला के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर मासूम को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहीश अहमद ने कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हरिद्वार की यह घटना हृदय विदारक है। ऐसी घटना को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली इस घटना को लेकर सरकार और पुलिस संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाएं और आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी पर लटकाया जाए। एजाज अहमद ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाए। इस अवसर पर निखिल कुमार, संजय,वाजिद, कुर्बान, रिफाकत,राशिद रावत, मुजम्मिल अंसारी, खुर्रम अली, अरशद अली, विपिन कुमार, गोविंद सिंह, तौफीक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed