फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trains full on festival, passengers with the help of buses

त्योहार पर ट्रेनें फुल, बसों के सहारे यात्री

Mon, 01 Nov 2021 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
Trains full on festival, passengers with the help of buses
दीपावली त्योहार की भीड़ भले ही अभी न निकली हो, लेकिन ट्रेनों के फुल होने की स्थिति में सोमवार से ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। बसों की सीमित संख्या के चलते यात्रियों को घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दिल्ली, पूर्वी यूपी की बसों में सर्वाधिक यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन

मंगलवार से दीपावली का पांच दिवसीय पर्व शुरू होगा। लोग अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार अपने गंतव्य तक जाएंगे। चूंकि ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं, इसीलिए यात्रियों का रुख सोमवार से ही रोडवेज बसों की तरफ हो गया है। दीपावली त्योहार को लेकर रोडवेज बस डिपो से दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद व बरेली के लिए बसों की अतिरिक्त व्यवस्था रोडवेज प्रशासन ने की है।
विज्ञापन

दिल्ली से जिले की ओर आने वाले यात्रियों की संख्या सोमवार से बढ़ने की संभावनाओं के मद्देनजर एआरएम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। वहीं, लुधियाना, चंडीगढ़ रूट पर बसों की संख्या यात्रियों के आधार पर बढ़ाई जा सकेगी। एआरएम प्रतीक जैन ने बताया कि आने वाले दो दिन बस डिपो में अहम हैं। इन दोनों दिन पूर्व के त्योहारों की तरह ही बंपर भीड़ रहने की संभावना है। लोकल रूट पर रुड़की, देहरादून, विकासनगर, नरेंद्रनगर सहित पहाड़ की ओर जाने वाली बसों को भी यात्रियों की संख्या को देखते हुए संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed