फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Trainee doctors created ruckus on the second day, locking the gates

प्रशिक्षु डॉक्टरों ने दूसरे दिन काटा हंगामा, गेटों पर ठोके ताले

Sun, 24 Apr 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Trainee doctors created ruckus on the second day, locking the gates
प्रशिक्षु डाक्टरों की ओर से ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट को बंद कर देने से बाहर खड - फोटो : HARIDWAR
स्टाई फंड बढ़ाने की मांग को लेकर आयुर्वेद के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने दूसरे दिन फिर से जमकर हंगामा काटा। छात्रों ने मांग को लेकर ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के तीनों गेटों पर ताला ठोक दिया। जिससे मरीज और कोरोना वैक्सीनेेशन के लिए लोग परिसर में प्रवेश नहीं कर सके। सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गेट खुलवाए। उधर, प्रशिक्षु डॉक्टरों ने सोमवार तक सीएम से वार्ता कराने की मांग की। कहा कि यदिप समय नहीं दिया गया तो सोमवार को फिर से तालाबंदी कर दी जाएगी। मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्रशिक्षु डॉक्टरों ने स्टाई फंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन किया था। शनिवार को फिर ऋषिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज के छात्रों ने सुबह ओपीडी शुरू होने के समय नौ बजे तीनों गेटों पर ताले जड़ दिए। प्रशिक्षु डॉक्टरों की ओर से मुख्य गेट पर बैठक कर नारेेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। छात्रों का कहना था कि वह एलोपैथी के प्रशिक्षु डॉक्टरों के बराबर स्टाई फंड बढ़ाने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया जा रहा है। जिससे विवश होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि एलोपैथी के प्रशिक्षु डॉक्टरों का स्टाई फंड बढ़ाकर 17 हजार रुपये महीना कर दिया गया है। जबकि उनका मानेदय साढ़े सात हजार रुपये ही चला आ रहा है।
विज्ञापन

उधर, गेटों के बंद होने से कोरोना वैक्सीनेशन कराने वाले और मरीज डॉक्टरों से उपचार कराने के लिए अंदर प्रवेश नहीं कर सके। कॉलेज प्रशासन की ओर से मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह और शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने छात्रों को शांत किया और उन्हें कानून के दायरे में रहकर आंदोलन करने के लिए कहा। दो घंटे के बाद लगभग 11 बजे मुख्य गेट को खोला गया। इसके बाद छात्रों से कॉलेज के ऑडिटोरियम में सिटी मजिस्ट्रेट ने बैठकर सीधा संवाद किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को लेकर स्वास्थ्य सचिव से वार्ता करेंगे। इस मौके पर कॉलेज परिसर निदेशक अनूप खक्कड़, चिकित्सा अधीक्षक केके शर्मा, नरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed