{"_id":"6aec80efe257ad09f7016b50","slug":"traffic-arrangements-will-change-on-dhanteras-and-diwali-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-156354-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: धनतेरस और दिवाली पर हरिद्वार में बदलेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: धनतेरस और दिवाली पर हरिद्वार में बदलेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
- सुबह आठ से रात दस बजे तक रहेगी भारी वाहनों की नो-एंट्री
- ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर और उत्तरी हरिद्वार में बनाए पार्किंग स्थल
- भीड़ बढ़ने पर कई मार्गों पर लागू होगा वन-वे और डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग और बैरियर पॉइंट बनाए गए हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ज्वालापुर, कनखल, रानीपुर और उत्तरी हरिद्वार में सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक भारी वाहनों और कमर्शियल लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यातायात का दबाव बढ़ने पर कई मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू कर वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।
-- -
ज्वालापुर में इन रास्तों पर रहेगी रोक
ज्वालापुर में जटवाड़ा पुल से दुर्गा चौक, रेल चौकी, सेक्टर-दो और भगत सिंह चौक तक सुबह आठ से रात दस बजे तक भारी वाहनों और कमर्शियल लोडिंग वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। बीएचईएल और सेक्टर-दो की तरफ से आने वाले वाहन ज्वालापुर इंटर कॉलेज, रेलवे स्टेशन परिसर और भगत सिंह चौक से सेक्टर-दो के बीच खाली स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे। सिंहद्वार और आर्यनगर की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए रेलवे अंडरपास से पहले पार्किंग बनाई गई है। दुर्गा चौक से आने वाले वाहन भाईचारा होटल के पास और बीएचईएल से रानीपुर मोड़ की तरफ आने वाले वाहन डॉ. चंदेला अस्पताल के सामने तथा भगत सिंह चौक से शिवमूर्ति चौक के बीच पार्क किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
-- -
यहां ऐसे रहेगी व्यवस्था
- रानीपुर मोड़ पर दबाव बढ़ने पर बीएचईएल और सेक्टर-दो से आने वाले वाहनों को भगत सिंह चौक से टिबड़ी होते हुए पुराने रानीपुर मोड़ की तरफ वन-वे निकाला जाएगा। श्रीराम चौक से कटहरा बाजार की तरफ सभी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। जरूरत पड़ने पर सेक्टर-दो से श्रीराम चौक तक दोपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही भी रोकी जा सकती है।
-- -
उत्तरी हरिद्वार में सूखी नदी पर पार्किंग
- नगर कोतवाली क्षेत्र में सूखी नदी तिराहे से भीमगौड़ा बैरियर और पंतद्वीप निकासी द्वार से भीमगौड़ा बैरियर तक सुबह आठ से रात दस बजे तक भारी वाहनों और कमर्शियल लोडिंग वाहनों पर रोक रहेगी। दूधाधारी और करपात्री चौक से खड़खड़ी आने वाले वाहन सूखी नदी पार्किंग में खड़े होंगे। वहीं, देवपुरा और ऋषिकुल की तरफ से पुराने रानीपुर मोड़ की ओर आने वाले वाहनों के लिए ऋषिकुल मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। दूधाधारी की तरफ से भीमगौड़ा आने वाले ऑटो, विक्रम, ई-रिक्शा और चौपहिया वाहनों को सूखी नदी तिराहे से बाएं मोड़कर करपात्री चौक होते हुए हाईवे से भेजा जाएगा। वेद निकेतन आश्रम तिराहे से श्मशान घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे।
-- -
कनखल में नहर पटरी पर खड़े होंगे वाहन
- कनखल क्षेत्र में सिंहद्वार से चौकी जगजीतपुर तक सुबह आठ से रात दस बजे तक कमर्शियल लोडिंग वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। कृष्णानगर पुलिया से प्रेमनगर चौक की तरफ जाने वाले नहर पटरी मार्ग के किनारे खाली स्थानों पर वाहनों की पार्किंग कराई जाएगी। सिंहद्वार से देशरक्षक के बीच यातायात का दबाव बढ़ने पर शंकर आश्रम और ज्वालापुर की तरफ से आने वाले वाहनों को प्रेमनगर चौक से जहान्वी डेल और रामदेव पुलिया होते हुए निकाला जाएगा। रामदेव पुलिया, देशरक्षक तिराहा, कृष्णानगर पुलिया और सिंहद्वार पर दबाव बढ़ने की स्थिति में लक्सर की तरफ से हरिद्वार आने वाले वाहनों को जियापोता से सराय होते हुए डायवर्ट किया जाएगा।
-- -
रानीपुर में चिन्मय कॉलेज के पास पार्किंग
- रानीपुर क्षेत्र में चिन्मय चौक से शिवालिकनगर चौक, बसपा तिराहा और सलेमपुर चौक तक सुबह आठ से रात दस बजे तक भारी और छोटे कमर्शियल लोडिंग वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रोशनाबाद और बीएचईएल की तरफ से शिवालिकनगर आने वाले वाहन चिन्मय डिग्री कॉलेज के सामने और शिवालिकनगर चौक के पास बी-गेट के सामने खाली स्थानों पर पार्क किए जा सकेंगे।