फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders protested by tying a black band

व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध

Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Traders protested by tying a black band
प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप, युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में व्यापारियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि बढ़ाए गए कोविड कर्फ्यू को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

अपर रोड पर हुए कार्यक्रम में शिव कुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर व्यापारियों के साथ छल कर रही है। कोविड के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए सरकार को सूक्ष्म रूप से बाजारों को खुलवाना चाहिए था, लेकिन सरकार ने ऐसा न करके कोविड कर्फ्यू बढ़ाकर व्यापारियों की कमर तोड़ने का काम किया है। युवा व्यापारी नेता अमन शर्मा और कनखल व्यापार मंडल के अध्यक्ष जतिन हांडा ने कहा कि हरिद्वार सहित पूरे प्रदेश का व्यापारी सरकार की नीतियों से त्रस्त है। जिला महामंत्री तेज प्रकाश साहू, आशीष शर्मा, गौरव मेहता ने कहा कि अप्रैल से दुकानें बंद होने से एक्सपायरी डेट निकलने पर कंपनियां सामान वापस लेने से भी मना कर रही हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, महेश वैश्य, शुभम अग्रवाल, गोपी त्रिवाल, आयुष पाराशर, गगन अग्रवाल, गौरव अरोड़ा, सन्नी अरोड़ा, ओम चौधरी, माधव बेदी और कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
डिस्ट्रीब्यूटर को मिले छूट
हरिद्वार। हरिद्वार डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र भटेजा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कोरोना काल में डिस्ट्रीब्यूटर को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि लॉकडाउन में कंपनियां सेल बढ़ाने व पेमेंट का प्रेशर बना रही हैं, लेकिन वे बाजार बंदी व रोजगार के सभी साधन बंद होने से डिस्ट्रीब्यूटर कंपनियों की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कोरोना कर्फ्यू में डिस्ट्रीब्यूटर को नियमों के तहत छूट देने की मांग की है। एसोसिएशन के महामंत्री संदीप वैष्णव, कोषाध्यक्ष तरुण भाटिया, मनोज अग्रवाल, देवेंद्र चड्ढा, यशपाल मक्कड़, सुनील अरोड़ा ने भी कोविड कर्फ्यू में छूट देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वाहन चालकों ने थाली-चम्मच बजाकर किया विरोध
हरिद्वार। धर्मनगरी के सभी कामर्शियल वाहन के मालिकों के आह्वान पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एवं ऑटो विक्रम महासंघ हरिद्वार ने संयुक्त रूप से थाली चम्मच बजाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस दौरान डीएस मान ने कहा कि प्रदेश सरकार को चालक मालिकों की परेशानियों को समझना चाहिए। स्कूल बंद होने से सभी बसें अपने स्थान पर खड़ी हैं और चार धाम यात्रा का प्रभाव भी ट्रेवल्स पर पड़ रहा है। ऐसे में वाहनों की किस्तें चुकाना संभव नहीं है। ऑटो विक्रम महासंघ उपाध्यक्ष पवन अरोड़ा ने कहा कि ऑटो विक्रम का काम भी चार धाम यात्रा न होने से समाप्त हो चुका है। महामंत्री राजेश भट्ट ने सरकार से दो वर्ष का टैक्स माफ, दो वर्ष का इंश्योरेंस में बढ़ोतरी और प्रत्येक चालक और मालिक को पांच-पांच हजार रुपये प्रति माह आर्थिक सहायता देने की मांग की। इस मौके पर ऑटो महासंघ के प्रवक्ता आदेश पंडित, सुरेश राणा, संजीव कुमार, सुशील चौहान, इसरार, शमीम, गुरदीप सिंह, बाबू सिंह, रमेश कुमार, हरीश अरोड़ा, रामकुमार, हरिओम, पंकज चौहान और महावीर आदि मौजूद रहे। संवाद
-----------------
जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
हरिद्वार। स्थानीय ट्रांसपोर्टर एवं ट्रेवल एजेंटों ने ट्रांसपोर्ट महासंघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को सीएम को संबोधित ज्ञापन दिया। इसमें चारधाम यात्रा खोलने समेत कई मांगों को पूरा कराने की मांग की गई।

शिवमूर्ति चौक से जुलूस के रूप में ट्रांसपोर्ट और ट्रेवल एजेंटों ने पर्यटन कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद वे थाली और डमरू आदि बजाते और नारेबाजी करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी के ट्रेवल व्यवसायी पहले ही बहुत नुकसान में चल रहे हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा भी बंद होने से वे सड़क पर आ गए हैं। इस मौके पर गिरीश भाटिया, अभिषेक आहलूवालिया, सुनील जायसवाल, जगन लाल गुप्ता, नसीर अंसारी, मुकेश गिरि, नरेश शर्मा, आदेश पंडित, भुवन गोस्वामी, सुबोध कुमार, टोनी सैनी, राघव सैनी, मनोज कुमार, राकेश कुमार, सलीम और अनिल राठौड़ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed