{"_id":"57c479144f1c1b0d582cb2c1","slug":"traders-gave-an-ultimatum-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी नेता विनोद मिश्रा को दौड़ा दौड़ा कर पीटने वाले आरोपी साधु संतों की गिरफ्तारी नहीं होने पर व्यापारियों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
सोमवार को धामन गांव धर्मशाला में एकत्र हुए व्यापारी वर्ग ने एक सुर में जूना अखाड़े के साधु संतों के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि जूना अखाड़े के साधु संतों का श्रद्धालुओं व पर्यटकों के साथ मारपीट करना आम बात हो गई। पुलिस हर घटना में मूकदर्शक बनी रहती है और हरिद्वार की गरिमा को लगातार ठेस पहुंच रही है।
शहर अध्यक्ष संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापार मंडल जूना अखाड़े के साधु संतों की गलत हरकत को सहन नहीं करने वाला है। कुंभनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। साधु संतों की खाल में छिपे बदमाश प्रवृति के लोग असल में संतों की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा और महामंत्री राजन मेहता ने कहा कि 24 घंटे तक गिरफ्तारी न होने तक आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में संजय त्रिवाल, हिमांशु गुप्ता, कमल बृजवासी, सुरेंद्र जैन, राजेश, मनोज गोस्वामी, सुरेंद्र चौधरी, हरीश मल्होत्रा, वीरेंद्र ठाकुर, संजय यादव, बॉबी, सोनू, नीशू सक्सेना, मुकेश वर्मा, विक्की शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, मनोज श्रीवास्तव, प्रशांत गौतम, अनुज आदि उपस्थित रहे।