फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Traders came to awaken the state government by playing conch and hour gongs

शंख व घंटे घड़ियाल बजाकर राज्य सरकार को जगाने उतरे व्यापारी

Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Traders came to awaken the state government by playing conch and hour gongs
सड़कों में गड्ढे होने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर प्रदर्शन करते प्रांतीय उद्योग व? - फोटो : HARIDWAR
सड़कों में गड्ढे होने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के आरोप लगाते हुए प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से जुड़े व्यापारियों ने शंख व घंटे घड़ियाल बजाकर राज्य सरकार को जगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर रोड पर प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंघल के नेतृत्व में व्यापारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। नीरज सिंघल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते पहले ही व्यापार चौपट हो चुका है। अब शुरुआत कर रहे हैं तो दुकानों के सामने गहरे गड्ढ़े होने से ग्राहक आने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में व्यापारियों की दुर्गति हो जाएगी। गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय त्रिवाल ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाएं भी पूरी तरह से बदहाल हो चुकी हैं। अस्पताल रेफर सेंटर बन चुके हैं। यह हाल तब है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं स्वास्थ्य विभाग संभाल रहे हैं। गरीब आदमी बीमार होने पर सरकारी अस्पतालों में आता है, लेकिन यहां से उसे रेफर कर दिया जाता है। गरीब आदमी प्राइवेट अस्पतालों में जाकर बिना धन के कैसे इलाज करा सकता है। युवा जिलाध्यक्ष संदीप शर्मा ने कहा कि आए दिन अल्ट्रासाउंड की मशीन खराब रहती है। मरीजों को प्राइवेट लैब में अधिक पैसे देकर जांच करानी पड़ रही है। अभी हाल में ही व्यापार मंडल के संरक्षक की डेंगू से मौत हुई है, इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

गोरक्षनाथ व्यापार मंडल के महामंत्री विशाल गोस्वामी ने कहा कि व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाय अखाड़ों, मठाधीशों को भारी भरकम धनराशि देकर बंदरबांट की जा रही है। इस मौके पर राजेंद्र जैन, सागर सक्सेना, विकास त्रिवाल, अमन त्रिवाल, गोपाल दास, गगन, सचिन त्रिवाल, गुगलानी, सूरज कुमार, दिनेश कुकरेजा, मुकेश कुमार, महिंद्र कुमार, विशाल माहेश्वरी, राजेश अग्रवाल व बाबू चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed