फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Today's earthquake comes, test administratio

आज आएगा भूकंप, प्रशासन की परीक्षा

Tue, 21 Feb 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार Updated Tue, 21 Feb 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भूकंप जैसा आपदा से निपटने के लिए बुधवार को की जाने वाली मॉक ड्रिल के संबंध में बुलाई गई कई विभागों के अधिकारियों की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए।

 रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि किए डेमो में भूकंप का केंद्र चमोली होगा। हरिद्वार में लगभग 15 लोगों के मारे जाने और हजारों के घायल होने की प्राथमिक जानकारी बताई जाएगी।  भूकंप की सबसे पहले सूचना स्टेट इमरजेंसी आपरेशन सेंटर से मिलेगी। यह सूचना डीएफओ को वायरलेस से मिलेगी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल में संचार, मोबाइल, इंटरनेट सेवा ठप हो जाएंगी। सूचना मिलते ही आईआरएस टीम के सभी सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। पूरे ऑपरेशन के ओवरऑल इंचार्ज जिलाधिकारी होंगे। सीडीओ के पास इंसीडेंट कमांडर की जिम्मेदारी और टास्क फोर्स पुलिस और पीएसी  पीएसीए आर्मी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के कमांडर एडीएम वित्त व  लॉजिस्टिक टीम के कमांडर का जिम्मा  एडीएम प्रशासन को सौंपा गया है।  


इस दौरान आपदा और बचाव गतिविधियों का प्रमुख केंद्र आपदा परिचालन केंद्र रोशनाबाद होगा। पूरा तंत्र सुविधाओं युक्त रहेगा। बैठक में सभी अफसरों को पूरी मुस्तैदी बरतने को कहा गया। बैठक में एसएसपी कृष्ण कुमार वीकेए सीडीओ मेहरबान सिंह बिष्ट, एडीएम वित्त ललित नारायण मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित, एसपी सिटी प्रमेंद्र डोभाल, एसडीएम मनीष कुमार, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed