फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Today Bhagwan Bhaskar will be Dakshinayan on Thursday

आज गुरुवार को दक्षिणायन हो जाएंगे भगवान भास्कर

Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today Bhagwan Bhaskar will be Dakshinayan on Thursday
आज बृहस्पतिवार को छह महीने का दक्षिणायन शुरू हो रहा है। इसी के साथ सूर्य मिथुन राशि को छोड़कर कर्क में प्रवेश करेंगे। साथ ही इसी दिन शिवालयों में कामदा एकादशी का जलाभिषेक होगा। वहीं, सावन का जल शिवचौदस के दिन 19 जुलाई को चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष में दो बार सूर्य अपना यात्रा मार्ग बदलते हैं। अभी तक वह उत्तरायण थे और आज से दक्षिणायन हो जाएंगे। बृहस्पतिवार से उनकी कर्क राशि का एक मास भी शुरू हो रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि आज सुबह 10.35 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह समय शिवालयों में कामदा एकादशी जलाभिषेक के लिए सर्वश्रेष्ठ है। डॉ. मिश्रपुरी ने बताया कि 18 जुलाई के प्रदोष काल में जलाभिषेक का समय शाम सूर्यास्त के बाद माना गया है। 19 जुलाई को रात 9.30 बजे से 11.33 बजे तक जलाभिषेक का मुहूर्त है। यदि कोरोना काल न होता तो उस दिन कांवड़ का जल चढ़ाया जाता। अब सभी स्थानों पर स्थानीय स्तर पर जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed