फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   To turn on the electric crematorium exercise

विद्युत शवदाह गृह को चालू करने की कवायद

Fri, 05 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 05 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। श्मशान घाट खड़खड़ी के विद्युत शवदाह गृह को पुन: चालू करने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी ने शु्क्रवार को श्मशान घाट का संचालन करने वाली संस्था सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन

श्मशान घाटों में लकड़ी का विकल्प तलाशने के एनजीटी के आदेश के अमर उजाला ने चार फरवरी के अंक खड़खड़ी स्थित बंद पड़े विद्युत शवदाह की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद नगर निगम हरकत में आ गया। नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी विप्रा त्रिवेदी को समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 1993 से बंद विद्युत शवदाह गृह को ठीक कराने में बहुत अधिक खर्च नहीं होना है।  मुख्य नगर अधिकारी ने भी इसको ठीक कराने पर सहमति जताते हुए सहायक नगर अधिकारी आरएस दयाल व नगर अभियंता दिनेश शर्मा को विद्युत शवदाह का तकनीकी जांच करने का निर्देश दिया है। दोनों अधिकारी तकनीकी परीक्षण के बाद इसको चालू करने का इस्टीमेट तैयार करेंगे। एमएनए के साथ हुुई बैठक में सेवा समिति के अध्यक्ष क्षेमानंद जोशी, पूर्व महामंत्री शंकरलाल गुप्ता, समाजसेवी रमेशचंद्र शर्मा, कार्यालय मंत्री रामपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed