{"_id":"621a5989cddd33068f3dc7ba","slug":"to-come-in-cleanliness-is-number-one-so-don-t-make-the-city-dirty-haridwar-news-drn405092610","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में होना है नंबर वन तो शहर को न करें गंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में होना है नंबर वन तो शहर को न करें गंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी को को स्वच्छता सर्वेक्षण में नंबर एक पर लाना है तो खुद इसे गंदा करना बंद कर दें। नगर निगम ने भी शहर की स्वच्छता के लिए प्रयास शुरू कर दिया हैं। रैंकिंग में सुधार का मतलब शहर के विकास के लिए केंद्र सरकार से अतिरिक्त ग्रांट मिलेगी। धर्मनगरी को नंबर वन बनाने के लिए अब नगर निगम की टीम घर-घर जाकर फार्म भरवाएंगी। इसके लिए दो-दो लोगों की आठ टीमों को तैनात कर दिया गया है।
मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने लोगों से अपील की कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग निगम और शहर के लोगों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। शहरवासी शहर की स्वच्छता में सहयोग करें। नगर निगम के मोटीवेटर लगातार शहरवासियों को इस दिशा में प्रेरित कर रहे हैं, निगम के स्तर पर जो भी संभव होगा निगम करेगा। निगम की पूरी कोशिश है कि शहर में बने सार्वजनिक शौचालयों को स्वच्छ किया जाए। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पार्कों में स्वच्छता के बेहतर प्रबंध होने चाहिए। उनका कहना है कि धर्मनगरी को रैंकिंग में नंबर वन लाने के लिए नगर निगम की आठ टीमों के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 वोट फोर योर सिटी सिटीजन फीडबैक एप पर फार्म को भरवाया जा रहा है। इसमें नाम, शहर का नाम, लोकेशन नगर निगम या नगर पालिका के बारे में अपने विचार लोगों को लिखने होंगे। मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार शहर को नंबर वन लाना है। इसके लिए सभी शहरवासियों को आगे आना होगा।